Brief By Newsbrief / 10:36 PM on 08 Mar 2025
जमशेदपुर :जमशेदपुर से सटे गोबिंदपुर का सनातनपुर गांव अब महिलाओ के नाम से जाना जाएगा. महिला दिवस पर इस गांव की महिलाओ को एक निजी संस्था मित्र ने इस भेंट को समर्पित किया है.गांव के सभी घरों पर उन घरों मे रहनेवाली महिलाओ का नाम बोर्ड लगा दिया गया है. आपको बताये कि गोबिंदपुर के सनातनपुर गांव पहाड़ो के ऊपर बसा हुआ है.35 घरों का यह गांव अब महिलाओ के नाम से जाना जाएगा, जिससे इस गांव की महिलाएं काफी गर्व महसूस कर रही है.
खूब हो रही है इसकी सराहना
महिलाओ का कहना है कि कल तक यह गांव का एक एक घर को लोग पुरुषो के नाम से जाना करते थे, मगर आज यह गांव का एक एक घर महिलाओ के नाम से जाना जाएगा. महिलाओ ने कहा इस पहल का सभी गांव वाले भी सराहना कर रहें है. क्षेत्र के जिला परिषद पारितोष सिंह ने कहा निजी संस्था की इस पहल की सराहना करता हूँ.आज हम अपने आप में गर्व महसूस कर रहें है.
पढ़ें संस्था की सचिव ने क्या कहा
इस पहल से लग रहा है कि महिला और पुरुष को समान अधिकार मिल रहा है.संस्था की सचिव स्मिता कुमारी ने कहा कि पहाड़ो पर बसा यह गांव आज महिलाओं के नाम से जाना जाएगा.संस्था की पहल से इस गांव मे बिजली पानी पहुंच चूका है. आगे भी संस्था इस गांव के लिए इसी प्रकार काम करते रहेगी.इस पहल से जहां सनातनपुर गांव की महिलाओ मे खुशी की लहर देखी जा रही है. महिला दिवस के मौक़े पर अब इससे बड़ा सम्मान और क्या होगा.