Back

हजारीबाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, मामला पहुंचा थाना

Brief By Newsbrief / 5:33 PM on 07 Mar 2025


हजारीबाग  : हजारीबाग के गिद्दी थाना पुलिस ने देवघर जसीडीह निवासी पति-पत्नी पर रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर नौ लोगों से 27 लाख ठगी करने का प्राथमिकी दर्ज करायी है. बड़काचुंबा पारबागी निवासी आदर्श कुमार सिंह के हजारीबाग न्यायालय में दर्ज कोर्ट परिवाद के आधार पर गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें आदर्श कुमार सिंह ने कहा है कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के दौरान रामगढ़ के एक व्यक्ति से देवघर जसीडीह के अविनाश कुमार और उसकी पत्नी के साथ परिचय हुआ था. उक्त दोनों ने रेलवे के ग्रुप सी या डी में नौकरी छह-छह लाख में लगाने की बात कही. कहा गया कि जहां बोलिएगा वहां नौकरी लगवा देंगे. इसके बाद नौकरी देने का विश्वास में लेकर बड़काचुंबा के नितेश मिश्रा, गोपाल गोस्वामी, अशोक बेदिया, राजेश मिश्रा, तुलसी महतो, सुबोध कुशवाहा और बड़कागांव के सुरज ठाकुर और मनोज साव से 17 सितंबर 21 से 19 जून 24 तक सबों से तीन-तीन लाख कर 27 लाख रुपए ले लिए. इस बीच नौकरी नहीं लगने पर जब उनके पैसा वापस करने की मांग करने लगे तो नहीं देने और थाना जाने की बात कहता है. इससे परेशान होकर सभी पीड़ित शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.

Read more on Newsbrief