Back

हाइवा की चपेट में आने से पलामू में दुकानदार की मृत्यु,विरोधस्वरूप पिपरा बाजार की सभी दुकानें बंद

Brief By Newsbrief / 7:28 PM on 22 Feb 2025


पलामू: पलामू का पिपरा बाजार शनिवार की सुबह से ही बंद है.  बाजार की तमाम दुकानें भी बंद हैं। लोग सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार को अनियंत्रित हाइवा ने एक युवक को कुचल दिया था. इसी के विरोध में बाजार के व्यापारी दुकानें बंद कर विरोध जता रहे हैं. बाजार के लोगों का कहना है कि जबतक हाइवा की रफ्तार पर प्रशासन की ओर से नियंत्रण नहीं लगाया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा. पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद विरोध बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है. मालूम हो कि शुक्रवार को बाजार के दुकानदार को एक हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया था. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Read more on Newsbrief