Back

कुंभ स्नान कर लौटने के क्रम में हजारीबाग के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Brief By Newsbrief / 11:18 PM on 20 Feb 2025


हजारीबाग: हज़ारीबाग के कटकमसांडी के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. सभी लोग कुंभ स्नान करने गए थे, लौटने  के दौरान ये घटना हुई. बताया जा रहा है वाराणसी- लखनऊ हाइवे पर जौनपुर के पास हादसा हुआ. हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण जौनपुर के लिए रवाना हुए. सभी लोग टाटा सूमो में सवार थे. पांच लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों का इलाज जौनपुर के ही किसी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस की सूचना के बाद परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गये हैं.

Read more on Newsbrief