Back

आज होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री तय, 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह

Brief By Newsbrief / 2:48 PM on 19 Feb 2025


नई दिल्ली:  हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत दर्ज की है. 27 साल के बाद दिल्ली पर उसका शासन होगा. एक लंबे वनवास के बाद यहां पर यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उसका शासन होगा. आम आदमी पार्टी को भाजपा ने जबरदस्त तरीके से पराजित किया है. 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट बीजेपी को मिली. 22 सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं. बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है.

 

भाजपा विधायक जल की बैठक के बारे में जानिए विस्तार से

 

बुधवार यानी 19 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्वाचित भाजपा के विधायक बैठेंगे. इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा भेजा गया पर्यवेक्षक भी शामिल होगा. भाजपा विधायक दल की बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे. दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कयास चल रहा है. सबसे आगे नाम प्रवेश वर्मा का है. प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है. कुछ अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं. रेखा गुप्ता का भी नाम चल रहा है.इसके अलावा सतीश उपाध्याय आशीष सूद, विजेंद्र गुप्ता के नाम की भी चर्चा हो रही है.

Read more on Newsbrief