Back

जमशेदपुर के दलमा वन क्षेत्र की आग से बचाने के लिए वन विभाग की पहल, जागरूकता रथ को किया रवाना

Brief By Newsbrief / 12:19 AM on 11 Feb 2025


जमशेदपुर : जमशेदपुर के दलमा वन क्षेत्र मे आए दिन आग का तांडव देखने को मिलता है,जिसमे सैकड़ो एकड़ में फैले पेड़ जलकर नष्ट हो जाते है.जिसको लेकर अधिकारी अभी से सतर्क है.गर्मी की दस्तक से पहले ही जमशेदपुर वन विभाग के अधिकारी एकशन मोर्ड में चले गये है.जिसको लेकर  वन विभाग के द्वारा आठ टीम का गठन किया गया है, यह टीम दलमा वन क्षेत्र मे आनेवाले सभी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को वन क्षेत्र मे आग ना लगे इसको लेकर जागरूक करेगा, साथ ही टीम द्वारा ग्रामीणों से अन्य लोग जो बाहर से वन क्षेत्र घूमने आए हुए है उन्हें भी जागरूक करने की सलाह दी जा रही है, ताकि गर्मी मे दलमा के जंगलों को आग से बचाया जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके.

जागरूकता रथ को जमशेदपुर कार्यालय से रवाना किया

वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र मे आग ना लगे इसको लेकर आज एक जागरूकता रथ को जमशेदपुर कार्यालय से रवाना किया, जो सरायकेला और पूर्वी सिंघभूम जिला में दलमा वन क्षेत्र मे रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक करने का काम करेगा, अधिकारीयों ने वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील किया है कि जंगल आप का है और गर्मी के मौसम मे आग से बचाने का प्रयास आप को ही करना है.

हल्की सी चिंगारी भी जंगल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है

वन क्षेत्र मे काम करने वाले दिग्विजय सिंह रेंजर की माने तो गर्मी के मौसम में वन क्षेत्र में पतझड़ का समय होता है तो हल्की सी चिंगारी भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है, उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से काफी संख्या मे फायर इनस्टमेंट का और स्क्वावर्ड टीम बनाया गया है, ताकि जैसे ही वन क्षेत्र मे आग लगे उसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच सके और तत्काल आग पर काबू पाया जा सके, ताकि जंगल को आग से जितना सुरक्षित रखा जा सके. इसकी पहल अभी से शुरू कर दी गई है ताकि वन क्षेत्र को गर्मी के दिनों मे आग से जंगल की रक्षा किया जा सके.

पढ़ें ग्रामीणों ने क्या कहा

वहीं ग्रामीणों की माने तो वन क्षेत्र को बचाना और अधिक पेड़ लगाना सभी का दायित्व है, उनका साफ कहना है कि गर्मी मे जंगल को आग से बचाने के लिए सभी जागरूक  है, साथ ही उन्होंने बताया कि आग से जंगल को बचाने के लिए वन में आनेवाले लोग जो पिकनिक मनाने आते है उन्हें समझाया जाता है कि पिकनिक मनाते समय यदि आग का उपयोग करते है तो उसे पूरी तरह बुझा दें ताकि आग जंगल की ओर ना फैले, देखा जा रहा है अपने दकमा वन क्षेत्र के लोग आग से जंगल और जंगल के जीव जन्तु की रक्षा को लेकर अभी से जागरूक है और आम लोगों से भी वन क्षेत्र मे पिकनिक और धूम्रपान करने से रोकन के लिए अभी से तैयार है.

 

Read more on Newsbrief