Back

जमशेदपुर मे धूमधाम से मनाई जा रही सरस्वती पूजा, सज-धज कर वीमेंस कॉलेज पहुंच रही है छात्राएं

Brief By Newsbrief / 6:31 PM on 03 Feb 2025


जमशेदपुर :आज बसंत पंचमी है, जिसकी धूम जमशेदपुर में भी देखी जा रही है.इस बार बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा रविवार और सोमवार यानि दो दिन मनाया जा रहा है.वहीं इसको लेकर राज्य के  पहले महिला विश्वविद्यालय में  मां शारदे की आराधना बड़ी धूमधाम से की जा रही है. जहां अहले सुबह से युवतियां अपने पारंपरिक परिधान साड़ी पहनकर वूमेनस कॉलेज पहुंच रही है, और पूजा अर्चना कर रही है.

साड़ी पहनकर वीमेंस कॉलेज पहुंच रही है छात्राएं

छात्राओं का कहना है कि आज के दिन का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि मां सरस्वती की आराधना के साथ भारतीय परिधान पहनने का मौका मिलता है.वहीं कुछ लड़किया मानती है कि भारतीय परिधान साड़ी बढ़िया है, इसके जैसा कोई ड्रेस नहीं है, हालांकि कुछ युवतियां कॉलेज से पास आउट होने के बावजूद भी अपने सहेलियों के साथ साड़ी की परिधान में नजर आई और पूजा अर्चना कर जमकर मस्ती किया.वहीं पूजा खत्म होते ही सीनियर और जूनियर छात्रा एक साथ मस्ती के रंगकर हिंदी और भोजपुरी गानों पर जमकर डांस करती नजर आई.

 

Read more on Newsbrief