Brief By Newsbrief / 4:03 PM on 27 Jan 2025
गिरिडीह: गिरिडीह के शीतलपुर में देर रात एक घर में ब्लास्ट हुई. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है,जबकि घर के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हालांकि ब्लास्ट किस कारण हुआ इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.
इस घटना में घर के गृहस्वामी उमेश दास की सास की मौत हो गई. जबकि उमेश दास, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी. वहीं घटना के बाद से इलाके में भी दहशत है.