Back

रामगढ़ में एक कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत जबकि 4 घायल

Brief By Newsbrief / 11:32 PM on 25 Jan 2025


रामगढ़ : रामगढ़ के मांडू के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं.

 

रामगढ़ जिले के मांडू के पास शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हैं. मांडू और चरही के बीच में घटना हुई है. मरने वाले सभी लोग बगोदर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल हो गया था. इसी दौरान रोड किनारे खड़े खराब ट्रक में कार जा घुसी. इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है.  सभी के शवों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Read more on Newsbrief