Back

तिलैया डैम से पिकनिक मनाकर लौट रही तीन लड़कियों की स्कूटी ट्रक की चपेट में,एक की मौत जबकि दो की स्थिति गंभीर

Brief By Newsbrief / 11:12 PM on 21 Jan 2025


रांची: कोडरमा जिले का मुख्य पिकनिक स्पाॅट तिलैया डैम माना जाता है. अक्सर यहां लोग छुट्टियां और पिकनिक मनाने आते हैं. इसी बीच तिलैया डैम से पिकनिक मनाकर एक स्कूटी ससवारवार तीन लड़कियां लौट रहीं थी लेकिन इसी स्कूटी को ट्रक ने चपेट में लिया जिससे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. और मौके पर ही एक की  मौत हो गई. वहीं दो अन्य लड़कियों की हालत  नाजुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायल लड़कियों को निजी एंबुलेंस से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि  बरही कोडरमा के बीच में जवाहर घाटी में यह घटना हुई है. मृत लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Read more on Newsbrief