Brief By Newsbrief / 8:30 PM on 20 Jan 2025
पटना :बिहार में 42 साल बाद अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. दो दिवसीय ये कार्यक्रम सोमवार से विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में शुरू हो जायेगा.आज यानी 20 जनवरी को देशभर के विधानसभा अध्यक्ष पटना में जुटेंगे. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जबकि मुख्य भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला देंगे.
बिहार में 42 साल बाद हो रहा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मलेन
यह ऐतिहासिक सम्मेलन 1982 के बाद 2025 में बिहार में आयोजित हो रहा है.उस समय कांग्रेस नेता राधानंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे.इस सम्मेलन में देशभर के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधान परिषद के सभापति, केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि इस सम्मेलन का हिस्सा लेंगे. राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.
देशभर से जुटेंगे 300 से अधिक पीठासीन अधिकारी
सम्मेलन में देशभर के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधान परिषद के सभापति, केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि इस सम्मेलन का हिस्सा लेंगे.