Back

पलामू में रेलवे लाइन से अज्ञात युवक का शव बरामद, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त

Brief By Newsbrief / 9:10 PM on 18 Jan 2025


पलामू: पलामू में रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद हुआ है. उसके पास से मात्र एक ट्रेन का टिकट मिला है. साथ ही किसी तरह का परिचय पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त में परेशानी आ रही है. आपको बता दें कि शनिवार की सुबह उंटारी रोड व सतबहिनी स्टेशन के बीच स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन किनारे पर एक युवक का शव देखा. इसकी जानकारी स्थानीय स्टेशन और पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी की मदद से शव को रेललाइन से हटाया गया. इस दौरान मृतक के पास से गढ़वा रोड से डेहरी ऑन सोन का एक टिकट मिला है. उसके पास से किसी तरह का परिचय पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त में परेशानी आ रही है. जीआरपी की ओर से आशंका जतायी गई है कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है.

 

 

मालूम हो कि एक दिन पहले इसी लाइन पर एक ट्रेकमैन की कटकर मौत हो गई थी. साथ ही एक यात्री भी ट्रेन से गिर गया था. इससे उसकी भी जान चली गई थी. दो दिनों में तीन लोगों की इस रेलमार्ग पर मौत के बाद स्थानीय लोगों के अलावा रेलकर्मियों ने चिंता जाहिर की है.

 

 

Read more on Newsbrief