Back

जमशेदपुर में जुबली पार्क के पास लगनेवाली चाय की दुकानों पर एसडीओ और खाद्य विभाग की छापेमारी,शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Brief By Newsbrief / 11:36 PM on 17 Jan 2025


जमशेदपुर:जमशेदपुर के साकची स्थित जुबली पार्क के पास लगने वाली चाय के दुकानों पर आज एसडीओ शताब्दी मजूमदार और खाद्य विभाग ने छापेमारी की.विभाग अब इन चाय दुकानों पर कार्रवाई करने के मूड में है.एसडीओ की माने इन चाय की छोटी-छोटी दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, अब प्रशासन को इस बात का संदेह है कि आखिर इन चायों में ऐसा क्या मिलाया जाता है कि लोग इन दुकानों पर भीड लगा कर रखते हैं.

गड़बड़ी होने पर हो सकती है कार्रवाई

इसकी जांच करने के लिए आज एसडीओ ने दुकान से सैंपल लिया.एसडीओ की माने तो उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि इनमें छोटी-छोटी चाय दुकानों में चाय में कुछ तो ऐसा मिलाया जाता है जिसकी वजह से लोग इसकी तरफ खींचे चले आते हैं.यदि सैंपल में कुछ गड़बड़ी पाई गई तो इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

पढ़ें पूरा मामला

गुप्त सूचना के आधार पर ही एसडीओ और फ़ूड विभाग ने  साकची में आज छापेमारी की.जहां पदाधिकारियों ने चाय की दुकानों से पहले चाय पी कर टेस्ट किया, फिर उसके बाद चाय का सेम्पल पानी की बोतल मे साथ लेकर भी गए, इस जगह पर चाय की जितनी भी दुकाने है उन दुकानों में काफी भीड़ लगती है, अन्य जगहों से भी लोग यहां चाय पीने पहुंचते हैं, जिसको देखते हुए ये छापेमारी हुई.

 

 

Read more on Newsbrief