Back

रांची के हिन्दपीढ़ी से लापता दोनों बहनों का मिला सुराग, कर्नाटक से हुई बरामद

Brief By Newsbrief / 7:19 PM on 15 Jan 2025


 रांची:  राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी की रहने वाली रहनुमा और आमरीना चार दिनों से लापता है.आज (बुधवार)को पंचवा दिन है. इस बीच लापता दोनों बहन का सुराग मिल गया. रांची पुलिस ने दोनों लड़कियों को कर्नाटक से बरामद कर लिया है.लड़कियों के मिलने की सूचना मिलते ही मां बाप के चेहरे पर खुशी लौटी है. दोनों लड़कियों की लापता की खबरें पूरे झारखंड में आग की तरह फैली,मंत्री तक परिजन से मिल कर दावा था. जिसके बाद पाँचवे दिन अब वापस रांची लौटेंगी.    

दरअसल बीते शनिवार को दोपहर करीब एक बजे से रहनुमा और आमरीना लापता है.दोनों सगी बहन है और आधार कार्ड में सुधार कराने काटा टोली के मंगल टावर गई थी.इसके बाद आधार सेंटर से बाहर भी आई और फिर कोई पता नहीं चला. आखिर क्या हुआ,इस बीच ही एक फोन पीता के पास आया और अमरीना ने रोते हुए कहा ऑटो कही लेकर जा रहा है. बहन को मार दिया है. इसके बाद परिवार के लोग बेचैनी में कांटाटोली की ओर भागे. तुरंत पुलिस को भी सूचना दी.

इसके बाद आईजी अखिलेश झा ने एक मीटिंग कर दो डीएसपी और आठ थानेदार की टीम बनाई.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाया. जिसके बाद कई जानकारी मिली. डिजिटल उपकरण से ट्रैस कर आखिर में उसके तक पहुँच गए है. अब इस मामले में जब पुलिस कर्नाटक पहुंचे तो दोनों लड़कियों के साथ एक लड़के को भी बरामद किया है. इस पूरे मामले में जल्द रांची पुलिस खुलासा करेगी.      

पुलिस की कार्रवाई इस मामले में तेज थी. खुद  सिटी एसपी ने दावा किया था की एक से दो दिन में बरामद किया जाएगा.साथ ही कहाँ कि था  बेटी हम सब की है. उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा. पुलिस लड़कियों के करीब पहुँच गई है. कई जानकारी उनके पास मौजूद है. इसके बाद मंत्री और नेता पीड़ित परिवार के पास पहुंचे तो उन्होंने भी दावा किया था की 48-72 घंटे में खोज लिया जाएगा. सीएम साहब इस मामले में खुद मोनेटरिंग कर रहे है.

Read more on Newsbrief