Back

सलमान खान के फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार, फ़िल्म सिकंदर के टीजर रिलीज की डेट टली

Brief By Newsbrief / 7:30 PM on 27 Dec 2024


 27 दिसम्बर को सलमान ख़ान के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फ़िल्म सिकंदर के टीजर रिलीज होने वाली थी, जिसका इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे. लेकिन, टीज़र के रिलीज़ डेट को अब टाल दिया गया है. फैंस को अब और एक दिन इंतजार करना होगा.  टीजर के रिलीज़ डेट को बढ़ाने की जानकारी मेकर्स ने अपने  ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर देते हुए बताया कि फ़िल्म सिकंदर के टीजर 28 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

*सिकंदर के टीज़र का एक और दिन करना पड़ेगा फैंस को इंतजार*

दरअसल फैंस सिकंदर के टीज़र का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें एक दिन और इंतज़ार करना होगा. दरअसल डेट को बढ़ाने की जानकारी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर देते हुए लिखा, ”हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर यह घोषणा किया जा रहा है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर को किया जाएंगा. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे के बाद टीज़र लॉन्च होगा.

*ईद के मौक़े पर फिल्म को किया जाएंगा रिलीज*

बता दे कि फिल्म सिकंदर में सलमान ख़ान का पहला लुक रिवील हो चुका है. पोस्टर में सलमान के अंदाज को फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में पहली बार सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है. साथ ही इस फिल्म को ईद के मौक़े पर 2025 में रिलीज़ की जाने की तैयारी की जा रही हैं.

Read more on Newsbrief