Brief By Newsbrief / 11:57 PM on 26 Dec 2024
रांची: झारखंड में JLKM के सुप्रीमो हाल के दिनों में सुर्खियों में बने है. विधायक बनने के बाद इनके कई कारनामे चर्चा में है. अब बेरमों इलाके में एक CCL के क्वाटर को ही कब्जा करने पहुँच गए. देर रात पुलिस के साथ जम कर नोक झोंक हुई. बाद में लाठी चार्ज की नौबत आगई. पुलिस ने JLKM के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी भांजी है. इसके बाद चंद्रापुरा थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.इसमें जयराम महतो समेत 50-60 अज्ञात का नाम शामिल है.
दरअसल डी 02 सेंट्रल कॉलोनी, ढोरी, मकोली के एक क्वाटर को जयराम महतो के समर्थकों ने कब्जा कर लिया. इस घर में सुरक्षा कर्मी रह रहे थे. लेकिन उनके समान को बाहर फेक कर जबरन कब्जा किया गया. जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह हालत को देखने के लिए पहुंचे. लेकिन इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुँच गए. पुलिस की ओर से बताया गया है कि जयराम महतो और उनके समर्थक पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने लगे. गाली गलौज शुरू कर दिया.
इस मामले के बाद सुबह कई थाना की पुलिस,CISF के जवान मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में घर को खाली कराने पहुंचे. जिसके बाद फिर वापस से JLKM के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज किया.जिसके बाद कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया है. साथ ही चंद्रपुरा थाना में CCL के सुरक्षा पदाधिकारी ने जयराम महतो के साथ कई नामजद और 60 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है.