Back

हजारीबाग में आग से तबाही, लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दो दुकान जलकर हुई राख

Brief By Newsbrief / 10:23 PM on 25 Dec 2024


हजारीबाग  : हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. आग लगने से कपड़ों की दो दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक धुआं देखकर उन्होंने सबसे पहले पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. वहीं, दोनों दुकानों विशाल गारमेंट्स के मालिक विशाल कुमार को भी इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे विशाल अपने प्रतिष्ठान को जलता देख बदहवास हो गए. बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों ने उन पर काबू पाया. फिलहाल, मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने में काबू पाया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसका कारण बताया जा रहा है.

 

जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके तीसरे तल्ले पर हॉस्टल था जिसमें गिरिडीह, बोकारो, चतरा और धनबाद की लड़कियां रहती थीं. उन्होंने बताया कि जब अचानक उनके कमरे में धुआं घुसने लगा तो वह बाहर आईं. तब उन्हें पता चला कि बिल्डिंग में आग लग गई है. जिसके बाद वे सभी ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो पाया कि सामने की दो दुकानों में आग लग गई है. दोनों दुकानें आगे की तरफ स्थित थीं और ऐसे में मुख्य गेट से बाहर आना संभव न देख वे पीछे के गेट से बाहर निकल आए.

Read more on Newsbrief