Back

धनबाद में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म पर लोगों में आक्रोश,गिरफ्तारी नहीं होने पर फूंका आरोपी का घर

Brief By Newsbrief / 3:41 PM on 24 Dec 2024


धनबाद: सेंट्रल हॉस्पिटल में काम करने वाले सफाई कर्मी अजीत पर बगल की रहने वाली दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. यह घटना रविवार  रात की है. युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है. रविवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान आरोपी मुंह दबाकर उसे अपने आवास के कमरे में ले गया. फिर युवती के घर वालों ने जब खोजबीन शुरू की. तो वह नहीं मिली. परिजनों का आरोप है कि सुबह 5 बजे आरोपी ने युवती को चहारदीवारी से बाहर फेंक दिया. आरोप है कि युवती परिजनों को जख्मी हालत में मिली. इसके बाद सोमवार की शाम परिजन थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई. इस घटना के बाद लोग उबल पड़े. पहले स्थानीय लोगों ने शाम में आरोपी के घर तोड़फोड़ की. गिरफ्तारी नहीं होने पर रात 11 बजे    आरोपी के घर को फूंक डाला. आरोपी के बारे में यह भी चर्चा है कि वह दो शादी कर चुका है.वह फरार बताया जा रहा है.

Read more on Newsbrief