Brief By Newsbrief / 12:17 AM on 21 Dec 2024
रांची: राजधानी रांची में बढ़ते छेड़खानी के मामले को देखते हुए अब पुलिस ने कमर कस ली है. रांची के शहरी और ग्रामीण इलाके में पुलिस मनचले और अड्डेबाजी करने वाले के खिलाफ एक्शन मोड में है.सभी थाना को एसपी ने निर्देश दिया है. किसी कीमत पर छेड़खानी के मामले नहीं आने चाहिए. स्कूल,कोचिंग और कॉलेज के पास पुलिस पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया है. अगर पुलिस भी काम में कोताही करती है तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.
Eve teasing को लेकर रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने मार्च निकाला. साथ ही स्कूल और कॉलेज की बच्चियों के साथ संवाद कर उन्हे भरोसा दिया है कि पुलिस उनके साथ है. अगर कोई परेशान करता है तो बिना किसी डर के पुलिस को जानकारी दे.अगर थाना नहीं पहुँच पा रही तो 100 या 112 पर कॉल कर पूरी जानकारी दे. जिससे मनचले पर कार्रवाई की जा सके.
रांची में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शहरी इलाकों के कई भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र और कॉलेज,गर्ल्स हॉस्टल और कोचिंग संस्थान में पहुँच कर छात्राओं के साथ बात की है. साथ ही पैदल मार्च किया है. इस दौरान ग्रामीण एसपी ने कहा कि शहर और ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की है. कही भी ऐसी खबर ना हो जिससे सभी को शर्मशर होना पड़े.
एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए गए है. साथ ही स्कूल कॉलेज की छात्राओं से बात कर उन्हे कई जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि कोई परेशान करता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें. 100, 112 डायल कर या QR Code को स्कैन कर पुलिस की मदद ले सकती है. इसमें नाम भी गुप्त रखा जाएगा.
एसपी ने थानेदार और पुलिस कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिया है. किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अड्डेबाजी नहीं होनी चाहिए. स्कूल और कॉलेज के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए. जिससे मनचले किसी भी बेटी पर उंगली भी ना उठा सके.अगर काम में पुलिस कर्मी लापरवाही बरतेंगे तो उनपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.