Back

यूजी की बैक लॉक परीक्षा को लेकर छात्रों में रोष,आन्दोलन की दी चेताव7

Brief By Newsbrief / 9:19 PM on 30 Nov 2024


जमशेदपुर :जमशेदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी महासंघ द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित होने वाले 35 कॉलेज के बैक लॉक परीक्षा आगामी 15 दिसंबर के भीतर आयोजित किये जाने की मांग को लेकर एक प्रदर्शन रैली जमशेदपुर साकची मे निकाली गई.

 

पांच हजार से अधिक छात्र प्रभावित है

 

आपको बता दें कि इसके तहत सत्र 2020-23 एवं 2021-24 सत्र के सेमेस्टर एक से लेकर छह तक के पांच हजार से अधिक छात्र प्रभावित है और इनकी परीक्षा नहीं लेकर इन्हे प्रोमोट कर दिया गया है, जिससे तमाम छात्रों का भविष्य अधर मे लटक गया है. ये तमाम छात्र युजी के हैँ.इन्होने साकची के नेताजी सूभाष मैदान से यह रैली निकाली जो जिला मुख्यालय तक पहुंची और जिले के उपायुक्त के माध्यम से झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल को एक मांग पत्र भेजा गया है.

 

15 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई तो  सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा

 

वही  इसके साथ ही उन्होने चेतावनी भी दी है कि अगर इनकी मांगो के अनुसार 15 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई तब इनके द्वारा विश्वविद्यालय के भीतर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा है.

 

 

 

Read more on Newsbrief