Back

धनबाद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान जारी ,पहली बार वोट दे रहे युवा वोटरों में अति उत्साह

Brief By Newsbrief / 5:21 PM on 20 Nov 2024


धनबाद: धनबाद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है. फर्स्ट टाइम वोटरों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, अपने-अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डालने को लेकर भी लोगों में उत्साह है. वोटरों की बूथ पर लाइन लंबी होती जा रही है. धनबाद की स्वीप आईकॉन श्वेता किन्नर और छम छम किन्नर ने अपने बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया. कतरास डीएवी विद्यालय में समाजसेवी विजय झा ने पहला वोट डाला. विजय झा ने लोगों से घर से निकलकर मतदान करने की अपील की है.

 

Read more on Newsbrief