Back

अगले कुछ दिनों तक झारखंड के मौसम में रहेगी स्थिरता, कनकनी बढ़ने के आसार

Brief By Newsbrief / 3:46 PM on 16 Nov 2024


रांची :झारखंड के मौसम में अभी कुछ दिन तक स्थिरता देखने को मिलेगी क्योंकि लोकल वेदर में किसी तरह का सिप्नॉटिक फीचर में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है वही बंगाल की खाड़ी में भी कोई हलचल नहीं देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम साफ रहेगा. वही मौसम शुष्क बना रहेगा.हालांकि सुबह के समय राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा देखने को मिल रहा है.

अगले कुछ दिनों तक स्थिर रहेगा झारखंड का मौसम

वहीं आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा. वही संभावना जताई गई कि दोपहर के समय अच्छी खासी धूप निकलेगी लेकिन पुरवइया हवा चलने की वजह से धूप में भी लोगों को कनकनी का एहसास होगा. वही शाम होते-होते आसमान में आंशिक बादल दिखेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पढ़ें पिछले 24 घंटे में कैसा रहा  राज्य का मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो मौसम शुष्क रहा है. वही सबसे अधिक तापमन की बात की जाए तो चाईबासा में अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं आज के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम रहेगा. फिलहाल मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन  हवा की वजह से कनकनी .

Read more on Newsbrief