Brief By Newsbrief / 7:09 PM on 16 Oct 2024
रांची: विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा अब उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.मंगलवार को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई नाम पर चर्चा की गई. जिसके बाद आखरी मुहर लगा दी गई है. शुरुआत में 25 से 30 सीट पर उम्मीदवार की लिस्ट जारी हो सकती है. केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,जेपी नड्डा के साथ झारखंड के सभी चुनाव प्रभारी,चुनाव सह प्रभारी के साथ बाबूलाल मरांडी,चंपाई सोरेन,संजय सेठ समेत सभी प्रदेश चुनाव समिति के बैठक में शामिल हुए है.
इन नामों पर लग सकती है मुहर
मधुपुर से गंगा नारायण,पोटका अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा ,बेरमों रवींद्र पांडे,खिजरी राम कुमार पाहन,महगमा अशोक भागात,दुमका सुनील सोरेन ,चंदन कियारी अमर कुमार बाउरी,राज महल से अनंत ओझा,बोकारो बिरंचि नारायण,महेशपुर नवनीत हेमबरम,देवघर से नारायण दास,सारठ से रणधीर सिंह जरमुंडी देवेन्द्र कुँवर,सीसाई अरुण उरांव,विश्रामपुर से रामचन्द्र चंद्रवंशी,सरायकेला से चंपाई सोरेन के नाम पर सहमति बनी है. इन नामों की घोषणा की जा सकती है. इसके बाद फिर अन्य सीट पर एक सप्ताह के अंदर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि देर शाम तक संभावित उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जा सकती है.
दरअसल चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि चुनाव की घोषणा होने के 24 घंटे के बाद ही भाजपा की लिस्ट जारी कर दी जाएगी. सभी नाम पर सहमति बनी हुई है. केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी पर आखरी निर्णय होना है. अब मंगलवार को चुनाव की घोषणा भी हो गई और चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में देर रात तक चली है. ऐसे में भाजपा जल्द ही चुनाव के मैदान में उतरने की कोशिश करेगी. जिससे प्रचार प्रसार में अधिक समय मिल सके.