Back

इंटरनेट बंद कराकर परीक्षा लेने का भी कोई फायदा नहीं,अभ्यर्थी पेपर लीक का आरोप लगाते हुए उतरे सड़क पर

Brief By Newsbrief / 1:25 AM on 25 Sep 2024


रांची :झारखंड में परीक्षा हो और उस परीक्षा में गड़बडी के साथ विरोध में अभ्यर्थियों का हंगामा ना हो तो वह परीक्षा अधूरा लगेगा. दरअसल राज्य में एक और परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से हंगामा किया जा रहा हैं. साथ ही परीक्षा को रद्द कराने की माँग कर रहे है. बता दे कि झारखंड में 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा हुई थी. परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से इंटरनेट सेवा बंद करा दिया गया था, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो.  लेकिन इन सब के बावजूद भी अब अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर परीक्षा को रद्द कराने की माँग कर रहे हैं. दरअसल जेएसएससी सीजीएल परीक्षार्थियों का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद कर सरकार ने ऑफलाइन पेपर लीक करवाया हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जाँच और परीक्षा को रद्द किया जाए साथ ही इस सरकार में यह परीक्षा न लिया जाए.

 

 

सरकार परीक्षा को बना रही चुनावी मुद्दें

राज्य सरकार के खिलाफ जेएसएससी सीजीएल के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार हमारी नौकरी को बेच रही है. जिस तरह से हेमंत सरकार ने जल्दबाज़ी में परीक्षा करवाया उससे यह साफ नजर आ रहा है कि अब सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खेलवाड़ कर परीक्षा को चुनावी मुद्दों बना रही हैं.उन्होंने कहा कि लेकिन अब हम भी सरकार के झूठी साजिश में फसने वाले नही हैं. अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि इस परीक्षा में प्रश्न को बनाया नहीं गया बल्कि कॉपी पेस्ट किया गया है. प्रश्न सेलेब्स के बजाय दूसरे सब्जेक्ट से लिए गए हैं, ताकि इस परीक्षा में कोई पास न हो.

पहले ही प्रश्न पत्र हो चुका था लीक

अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा हॉल में जो प्रश्न पत्र मिला था, उस प्रश्न पत्र में सील दुबारा लगाया हुआ था. जिससे यह साफ हो गया कि इंटरनेट बंद करवाने के बावजूद भी प्रश्न पत्र किया गया. वहीं इंटरनेट बंद पर अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार पहले ही प्रश्न पत्र चोरी करवा चुकी थी. इसलिए मामला दूर तक न आ जाए इंटरनेट बंद करा दिया. उन्होंने कहा कि इस बार हमने पूरी उम्मीद के साथ परीक्षा दिया था कि कोई गड़बड़ी नहीं होगी. लेकिन हमारी उम्मीद टूट गई और परीक्षा में एक बार फिर से धांधली करवा दिया गया.

Read more on Newsbrief