Back

देश भर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू,10 करोड़ का रखा गया लक्ष्य

Brief By Newsbrief / 12:36 AM on 03 Sep 2024


रांची:भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में सदस्य्ता अभियान चलाया जा रहा है. पार्टी की ऒर से दस करोड़  सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. पूरे देश में इसकी तैयारी को लेकर सभी जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विभिन्न माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है. झारखंड प्रदेश कार्यालय  में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे. वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी,अमित शाह समेत कई नेता इस बैठक में शामिल रहे. इस दौरान अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है.

*विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे बड़ी*

अमित शाह ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे बड़ी है.एक बार फिर से पूरी ताकत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम कर रही है. हर जाती मजहब के लोगों को साथ जोड़ने का काम करना है.सदस्यता अभियान के लिए मोबाइल नंबर,ऑनलाइन वेबसाइट फॉर्म और विभिन्न तरीके से जोड़ सकते है.

*मोदी जी ने जो वादा किया उसे बीते दस सालो में पूरा किया*

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने जो वादा किया था उसे बीते दस सालो में पूरा करने का काम किया है. चाहें धारा 370 हो या राम मंदिर, सभी को पूरा किया है. फिर जनता ने मोदी जी को सत्ता में बिठाने का काम किया है.अब बाकी संकल्प को पूरा किया जा रहा है.

*अपने लक्ष्य को पार करने में जान लगाने की जरुरत*

अमित शाह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन में जान भरने का काम करते है. अब फिर से अपने लक्ष्य को पार करने में जान लगाने की जरुरत है. मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में गली, मोहल्ले, पहाड़ और जंगल तक पहुंच कर संगठन से जोड़ने का काम करें

 

Read more on Newsbrief