Brief By Newsbrief / 6:53 PM on 21 Aug 2024
दुमका : एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है. बंद को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला है. दुमका में बंद को सफल बनाने सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं.
छात्र समन्वय समिति और भीम आर्मी के सदस्य फूलो झानो चौक पर डटे हैं
आपको बताइये कि झामुमो, राजद, बसपा के कार्यकर्ता शहर में घूम घूमकर दुकानों को बंद करा रहे हैं,जबकि छात्र समन्वय समिति और भीम आर्मी के सदस्य फूलो झानो चौक पर डटे हैं.वहीं आदिवासी सेंगल अभियान और आदिवासी क्रांति सेना के सदस्य टॉवर चौक के पास मार्ग अवरुद्ध कर सड़को पर बैठे है.फूलो झानो चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है.
तमाम बसें बस पड़ाव में खड़ी है
दुमका में बंद का असर सड़कों पर व्यापक रूप में देखा जा रहा. तमाम बसें बस पड़ाव में खड़ी है. ट्रैन का आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में बंद समर्थक बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतर गए है.