Back

गढ़वा में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में सुरक्षा पर उठ रहे सवाल,रात में पुरुष के प्रवेश पर हंगामा

Brief By Newsbrief / 10:36 PM on 20 Aug 2024


गढ़वा:गढ़वा जिले मे एक बार फिर झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय का सुरक्षा सवालों के घेरे मे है, क्योंकि रात के अंधेरे मे एक व्यक्ति के विद्यालय मे प्रवेश करने के बाद छात्राओं ने जमकर हंगामा किया है. अब छात्राओं का सवाल है कि आखिर क्यों वार्डेन रात मे उस व्यक्ति से बंद कमरे मे मिलते जबकि किसी भी पुरुष व्यक्ति का  कस्तूरबा विद्यालय में आना प्रतिबंधित है. ताज़ा मामला बरडीहा प्रखंड के झारखण्ड आवासीय विद्यालय का है. इससे पहले भी माझीयाओ और रंका के कस्तूरबा विद्यालय मे सुरक्षा मे चूक हुई थी जिसमे शिक्षा विभाग की फ़जीहत हुई थी.बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखण्ड  बालिका आवासीय विद्यालय में अभिभावक एवं छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ हंगामा किया.इस दौरान अभिभावक अपनी-अपनी बच्चियों को विद्यालय से ले जाने पर अड़े रहे.

पढ़ें छात्राओं ने वार्डन पर क्या आरोप लगाया

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के वार्डन  के कार्यशैली को लेकर या हंगामा हुआ.छात्राओं के द्वारा बताया गया कि वार्डन और कलीम खान का व्यवहार आपत्तिजनक है और साथ ही कहा कि वार्डन और कलीम खान में क्या रिश्ता है यह समझ से बाहर है. क्योंकि कलीम खान विद्यालय में पहले भी कई बार रात में आता था और विद्यालय में रहता था.जिसको लेकर छात्राओं एवं अभिभावकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात को कलीम खान विद्यालय में था. इस दौरान वार्डन एवं कलीम को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद कुछ लड़कियां रात्री लगभग 11बजे विद्यालय से बाहर आकर घटना की सूचना बरडीहा थाना को दी। इसके बाद कलीम खान नामक व्यक्ति को बरडीहा पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया ,लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया. जिसको लेकर नाराज वार्डेन 17 अगस्त शनिवार को कुछ छात्राओं के ऊपर कैंची लेकर दौड़ाने लगी. इसके बाद कुछ छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दिया.

 

 

परिजनों ने कहा कि शिकायत करने पर वार्डन  छात्राओं को धमकाती है

 

जानकारी मिलते ही परिजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे,औऱ हंगामा किया.इस दौरान छात्राओं ने बताया कि 14 अगस्त की घटना के बाद वार्डेन कुछ छात्राओं के ऊपर नाराजगी दिखाते हुए कैंची से डरवाने लगी और साथ ही गंदी-गंदी गालियां देने लगी. इस घटना के बाद विद्यालय की छात्राएं काफी डरी और सहमी हुई है, उन्हें अपने जान और प्रतिष्ठा का खतरा महसूस हो रहा है.जिससे वह खुलकर बोल भी नहीं पा रही थी. इसके बाद परिजन अपने-अपने बच्चियों को विद्यालय से घर ले जाने पर अड़े रहे.वहीं छात्राओं एवं परिजनों ने यही सवाल खड़ा करते रहे की वार्डेन और कलीम क्या रिश्ता है कि कलीम रात में भी विद्यालय में आता और रहता है. वहीं विद्यालय के शिक्षिकाओं का भी कहना है कि गुस्से में वार्डन के द्वारा गाली दी गई थी.इधर वार्डन कविता अम्मु के द्वारा बताया गया कि छात्राओं के द्वारा लगाया गया आप बिल्कुल निराधार है.

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

हंगामा की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अवध कुमार यादव एवं अन्य पुलिस बल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे और एक-एक छात्राओं से जानकारी हासिल किया और परिजनों को समझाया कि किसी प्रकार के कोई दिक्कत नहीं आने देंगे. वही विभाग को जानकारी मिलते ही एक टीम बनाकर जाँच किया गया तो प्रथम दृष्टिया वार्डेन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है उसके खिलाफ जांच जारी है शिक्षा विभाग की एडिपीओ गायत्री साहू ने बताई कि हमलोग इस मामले मे आगे की छानबीन कर रहे है आखिर गलती कहां से हुई है और अभी पांच बजे के बाद पुरुष को जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह का लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी.

Read more on Newsbrief