Brief By Newsbrief / 7:27 PM on 05 Aug 2024
देवघर सावन सोमवारी का आज तीसरा दिन है, ऐसे राजधानी रांची समेत हर जगह के शिवलयों मे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सभी भक्त सुबह से हिबहगवां शिव पर जलार्पण के लिए लाइन लगाए हुए है. सभी भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे है. भक्तों का मानना है की सावन मे सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है.
रांची के पहाड़ी मंदिर मे लगी भक्तों की भीड़
बाबा धाम के बाद राजधानी रांची के सबसे प्राचीन मंदिर मे आज सुबह से भक्तों की लाइन लगी हुई है. दूर दूर से भक्त यहाँ कायरपन के लिए आए हुए है. भक्तों की भक्ति देखने लायक है तभी तो भक्त सुबह 3 बजे से ही लाइन मे लगे हुए है, और 400 से ज्यादा सीढ़ियाँ चढ़ कर जलार्पण के लिए जाते है. लोगों की अलग आस्था देखने को मिलती है सोमवार को क्योंकि इस दिन युवक युवती सभी जलार्पण के लिए भगवान शिव के पास आते है.
3 लाख लोगों ने किया जलार्पण
बाबा धाम पूरे सावन महीने मे हर हर महादेव के जयकारों से गूँजता रहता है लेकिन सोमवार को भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है. तीसरी सोमवार के दिन भक्तों की भीड़ 5 KM तक के लंबे लाइन मे लगी है और ये कतार नंदन पहाड़ तक जा पहुंची है. पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन में ही समुन्द्र मंथन हुआ था, और हर सोमवारी को कोई न कोई बहुमूल्य रत्न निकाल बाहर आई थी. ऐसा माना जाता है की सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सारे दुख दर्द खत्म हो जाते है. इसी वजह से भक्त सुलतानगंज से जल लेकर बाबा मंदिर मे जलार्पण करने जाते है. अमूमन आज अंदाज लगाया जा रहा है कि 3 लाख भक्तों ने जलार्पण कर लिया है.