Back

पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के अन्नराज डैम को कोया विकसित, बोटिंग का किया उद्घाटन

Brief By Newsbrief / 11:02 PM on 23 Jul 2024


गढ़वा :संपूर्ण झारखंड के साथ साथ गढ़वा को भी प्रकृति ने बेहद खूबसूरती से नवाजा है,जहां एक ओर ऊंचे ऊंचे पहाड़ और बड़े दरखतों से अच्छादित जंगल हैं वहीं झर झर झरते झरने हैं तो दूसरी ओर बड़े बड़े डैम अवस्थित हैं लेकिन कसक इस बात है की राज्य के कई स्थलों पर पर्यटन के दृष्टिकोण से सरकार की नज़र पड़ी लेकिन कई स्थल आज भी गुमनाम हैं,ऐसे में एक अन्नराज डैम गढ़वा में भी है जो सालों से ओझल पड़ा हुआ था पर स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा उक्त डैम को पर्यटन के लिहाज़ से विकसित किया जा रहा है,हम बात अन्नराज डैम की कर रहे हैं जहां कार्य तो बहुत पहले से शुरू कर दिया गया है लेकिन आज उसकी खूबसूरती तब और बढ़ गई जब वहां उनके द्वारा बोटिंग की शुरुआत कराई गई.  

लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित  है अन्नराज डैम जो बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है,जहां सालों से लोग घूमने जाते थे पर तफरीह करने के बाद भी उन्हें कसक होती थी कि इसे अन्य स्थलों की तरह विकसित क्यों नहीं किया जा रहा है,वो कसक उस रोज़ से दूर होने लगी जब मंत्री द्वारा उक्त डैम को पर्यटन के लिहाज़ से विकसित किया जाने लगा,साथ ही उसकी खूबसूरती में तब इज़ाफा हो गया जब उनके द्वारा आज डीसी एसपी सहित ख़ुद बोट पर बैठ बोटिंग की विधिवत शुरुआत की गई,इस मौक़े पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया.

लोगों का आनंद लेने की जगह बनेगी

इस मौक़े पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  अन्नराज डैम विकसित हो और यहां आने वाले लोग बोटिंग का आनंद ले सकें इसकी चाहत मेरे मन में भी थी जिसे आज पूरा किया गया,इसके साथ साथ यहां  करोड़ों रुपए की लागत से बहुत जल्द ईको पार्क भी बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को तफरीह के दरम्यान मन में किसी तरह की कसक ना रहे .

Read more on Newsbrief