Back

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश कर रही बजट , बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष स्कीम

Brief By Newsbrief / 6:49 PM on 23 Jul 2024


नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 7वीं बार बजट पेश कर रही है.  उन्होंने अपना भाषण सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू किया. उन्होंने कहा कि 'भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और आगे भी इसके जारी रहने की उम्मीद है. साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम लाया गया है.

बजट में बिहार को 41 हजार करोड़

1. बिहार में बनाया जाएगा नया एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज

2. बिहार हाईवे के लिए 26 हजार करोड़ आवंटन

3. बक्सर भागलपुर रोड कनेक्टिवीटी मंजूर

4. बिहार गंगा नदी पर बनेंगे 2 नए पूल

5. बिहार में सिचाई प्रोजेक्ट के लिए 11,500 करोड़

6. बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे

7. नालंदा यूनिवर्सिटी के विकास पर होगा खर्च

आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़

साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश में राजधानी शहर के विकास के लिए सरकार विशेष वित्तीय सहायता देगी. आंध्र प्रदेश के तीन जिलों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान प्रदान किया जाएगा. सरकार आंध्र प्रदेश की राजधानी के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15, 000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगी. इसके साथ ही बंगाल के शिक्षा, विकास के साथ ही सर्वांगीण विकास को लेकर बड़ी घोषणा की है. केवल बंगाल ही नहीं झारखंड और ओडिशा में भी यह योजना लूग की जाएगी.

Read more on Newsbrief