Brief By Newsbrief / 4:32 PM on 22 Jul 2024
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सावन की पहली सोमवारी में पूरा शहर बोल बम के नारों से गूंज रहा है. शहर के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सभी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना में लीन नजर आ रहें हैं. वहीं, आज सावन की पहली सोमवारी को झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी के साथ कदमा रंकड़ी मंदिर पहुंचे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.
विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने भोलेनाथ से समस्त झारखंड वासियों की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि आज से सावन महीने की शुरुआत हुई है. सभी भक्त भोले नाथ की पूजा में लीन हो चुके हैं, सभी को भगवान भोले नाथ शांति प्रदान करें.