Back

नशे के कारोबारियों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 5:49 PM on 19 Jul 2024


जमशेदपुर :जमशेदपुर पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है, यही वजह है कि पुलिस की ओर शहर में छापेमारी कर नशे के खेपों को जब्त किया जा रहा है.इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 8 मोची बस्ती में एसडीएम पारुल सिंह की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां देव कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है, वहीं 44 हजार रुपये भी जब्त किए गए है.

मामले में एक गिरफ्तार एक फरार

एसडीएम पारुल सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजा बेचा जा रहा है. इसके बाद पहले उन्होंने इसकी जांच की और फिर बिरसानगर पुलिस की सहायता से छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान देव कुमार गप्ता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि देव का बेटा मनीष फरार हो गया.

पुलिस ने लगभग 11 किलों गांजा छापेमारी में जब्त किया है

एसडीएम पारुल सिंह जैसे ही छापेमारी करने के लिए देव के घर में घुसी वैसे ही पहले तो देव की पत्नी ने गांजा से भरा झोला छूपाने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान देव की पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान बैग से लगभग 11 किलो गांजा बरामद किया गया. छापेमारी की वीडियोग्राफी करने के बाद पुलिस देव कुमार को अपने साथ ले गई. पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

 

Read more on Newsbrief