Back

हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल से मुलाकात, मिला सरकार बनाने का न्योता

Brief By Newsbrief / 8:22 PM on 04 Jul 2024


 

रांची :झारखंड की राजनीति मे एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है.मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल देर शाम अपना इस्तीफा राजभवन मे जाकर राज्यपाल को सौंप दिया. उसके बाद हेमंत सोरेन के नाम का समर्थन पत्र भी सौंप दिया गया. राज्यपाल की तरफ से इंडी गठबंधन के नेताओ को आमंत्रण देकर  आज राजभवन बुलाया गया है. जिसके बाद राजभवन पहुंचने वाले नेताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , आरजेडी कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता , विनोद पांडे , दीपक बिरुवा , सुशील श्रीवास्तव , शामिल है. आगे खबर अपडेट की जा रही है.

सभी नेताओ ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं साझा की लेकिन कयास ये लगाए जा रहे है की झारखंड के 13वे मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

नए मंत्री मण्डल विस्तार का निर्णय होगा दिल्ली मे

नए  मुख्यमंत्री शपथ के बाद नए मंत्री मण्डल का भी विस्तार होना है जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रह है. झामुमो कोटे से मंत्रियों के चेहरे जो होंगे उनका फैसला  झामुमो के द्वारा लिया जाएगा लकें कॉंग्रेस कोटे से जो भी मंत्री पड़ के चेहरा चुने जाएंगे उनके लिए दिल्ली आलाकमान फैसला लेंगे. की इस बार के मंत्री मण्डल मे कॉंग्रेस कोटे से कौन कौन मनतरी बन सकते है.

 

Read more on Newsbrief