Back

पलामू में आठवीं कक्षा के छात्र को नशे की लत ने बनाया अपराधी, स्कूल में चोरी के वारदात को दिया था अंजाम

Brief By Newsbrief / 11:59 PM on 11 Jun 2024


पलामू: आज के बच्चे पढ़ाई छोड़ नशे और फोन की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं जिससे उनका न केवल भविष्य खराब हो रहा है बल्कि अपने परिवार के मान सम्मान को भी क्षति पहुंचा रहे हैं. आए दिन सड़कों पर देखा जाता है कि छोटे-छोटे बच्चे नशे के लत में चूर रहते हैं. वहीं जब नशे करने के लिए उनके पास पैसा न हो तो वह अपराध को अंजाम देने पर उतर आते हैं.दरसल झारखंड के पलामू जिले से एक ताजा मामला सामने आया है,जहां आठवीं के छात्र को नशे की लत ने अपराधी बना दिया है.नशे के आदत को पूरा करने के लिए आठवीं का छात्र राजा कुमार  चोरी की वारदात को अपना पेशा बना चुका है. बता दे कि पलामू क्षेत्र में स्थित मिडिल स्कूल से सरकारी टैब और 10 हजार रुपए की चोरी 8 जून को हुई थी. इसके बाद चोरी की घटना को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

 

*आठवीं कक्षा में नशे का शिकार हो गया था छात्र*

स्कुल में हुई चोरी की घटना को लेकर पलामू पुलिस ने जांच को तेज करते हुए शक के आधार पर छात्र को गिरफ्तार कर कडाई से पूछताछ कर इस मामले की घटना का खुलासा किया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया टैब बरामत किया है. पलामू पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया कि नशे की जरुरतों को पूरा करने के लिए इस तरह की चोरी घटनाओं को अंजाम देता हैं. साथ ही आरोपी ने कहा कि आठवीं की पढाई के दौरान ही वह नशे का शिकार हो गया था जिसके बाद पैसा न होने के कारण चोरी कर नशे की लत को पूरा करता है.

Read more on Newsbrief