Brief By Newsbrief / 9:25 PM on 08 Jun 2024
गुमला : गुमला पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर भारी मात्रा में गंजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गांजा की तस्करी कर रहे है. जिसके बाद घाघरा में चांदनी चौक पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग लगाई गई.
इसी क्रम में एक वाहन पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा. उसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया जो देवाकि कि समीप एक पेड़ से टकरा गया. जिसके बाद गाड़ी में मौजूद लोग भागने लगे जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा. उसके बाद वाहन की तलासी पर 118 किलो गांजा बरामत हुआ और दो लोगो को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि ये लोग बिहार से बनारस गांजा लेकर जा रहे थे, एसडीपीओ ने कहा कि एसपी साहब के निर्देश पर लगातार गांजा के खिलाफ करवाई की जा रही है.