Back

पश्चिम बंगाल मे अंडे के नाम से दहशत, लोगों का दावा कि अंडा से निकला साँप का बच्चा

Brief By Newsbrief / 5:04 PM on 07 Jun 2024


पश्चिम बंगाल :पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जामुड़िया इलाके में अंडा का नाश्ता बना रही एक महिला के होश उड़ गये.आपको बताये कि जामुड़िया के खोटाडीह इलाके के रहनेवाले शेख मन्नान की पत्नी माला बीबी सुबह अपने बच्चे के लिए नास्ता में ऑमलेट बनाने गई और जैसे ही अंडे को फोड़ा अंडे के अंदर सफेद रंग का एक लंबा सा कीड़ा देखा गया, जिसकी आंख और मुंह के अलावा लंबी पूंछ भी थी, जिससे यह प्रतीत होता है की वह सांप का बच्चा है, माला बीबी ही नहीं बल्कि इलाके के हर एक शख्स का यही मानना है कि अंडे से निकला कीड़ा कुछ और नहीं बल्कि वह साँप का बच्चा ही है, अंडे से निकले सांप के बच्चे को देख इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है.

 

ऑमलेट बनाने के लिए अंडा फोड़ते ही महिला के उड़े होश, इलाके मे दहशत का माहौल

 

वहीं माला बीबी यह सोंचकर हैरान है की कहीं वह गलती से उस अंडे का ऑमलेट बनाकर अपने बच्चे को खिला देती तो क्या होता, वहीं अंडे से निकले सांप के बच्चे को देख इलाके के लोगों मे ही नहीं बल्कि इलाके के बच्चों मे भी कुछ इस कदर दहशत और खौफ का माहौल है कि वह किसी अन्य अंडे को देखकर भी दूर भाग रहे हैं, उनको अब हर अंडे मे मानो सांप दिखाई दे रहा है, वहीं इलाके के लोग अब अंडा खाने से प्रहेज कर रहे हैं.

 

इलाके मे दहशत का माहौल

 

मुर्गी के अंडे से निकले सांप के बच्चे की घटना आसनसोल ही नहीं बल्कि आसनसोल के आसपास के इलाकों मे कुछ इस कदर फैली है कि लोग डर और भय की वजह से अंडा नहीं खरीद रहे जिसकी वजह से अंडे की बिक्री पर अंडे के विक्रेताओं पर भारी प्रभाव पड़ा है.

Read more on Newsbrief