Back

झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चल रहा मतदान,निर्वाचन आयोग वोट प्रतिशत को लेकर कर रहा अपडेट

Brief By Newsbrief / 6:55 PM on 01 Jun 2024


रांची :लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में  झारखंड की तीन संथाल परगना क्षेत्र  गोंडा दुमका और राजमहल में शनिवार को मतदान हो रहा है .बता दे कि आज सुबह 7:00 से ही मतदान केंद्रों में मतदान शुरू हो गया है जिसमें 56 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. इन क्षेत्रों में 27,00,538 पुरुष मतदाता और 26,23,315 महिला मतदाता है. साथ ही इसके अलावा 33 ट्रांसजेंडर वोटर है. बताते चलें कि इन सभी तीनों सीटों में मतदान के लिए कुल 6258 बूथ बनाए गए हैं.जिसमें 489 बूथ शहरी इलाकों में है और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में है जिससे यह साफ पता चलता है कि इन क्षेत्र में ग्रामीणों का दबदबा ज्यादा है.

 

 

*मतदान प्रतिशत*

 

बता दे की झारखंड में तीन लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7:00 से ही किया जा रहा है पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है वही निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार मतदान प्रतिशत की अपडेट दी जा रही है बता दे की सुबह 11:00 तक झारखंड के इन तीन लोकसभा सीटों पर 29% वोटिंग हुई है जिसमें दुमका 29. 24 % गोड्डा 29.39,%और राजमहल में 30.04% कि मतदान हुई है इस मतदान प्रतिशत के अनुसार देखा जाए तो सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक सबसे ज्यादा राजमहल में ही वोटिंग  हुई है.

 

 

 

बता दे की सुबह 9:00 बजे तक तीनों लोक सभा सीट के अंतर्गत कुल 12 बैलेट यूनिट,14 कंट्रोल यूनिट और 47 vvpat बदला गया है जहां दुमका में 2बैलेट यूनिट,1 कंट्रोल यूनिट और 6 vvpat बदला गया है.

गोड्डा में 11बैलेट यूनिट, दोएस कंट्रोल यूनिट और 30 वी वी पैड बदले गए हैं और राजमहल में 1बैलेट यूनिट,1 कंट्रोल यूनिट 11 वी वी पैड बदले गए हैं

Read more on Newsbrief