Back

गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा को ब्राह्मण समाज का समर्थन, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किल

Brief By Newsbrief / 10:39 PM on 30 May 2024


देवघर :गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन देवघर शहरी क्षेत्र में रोड शो निकाला.इस रोड शो में ब्राह्मण समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.शिक्षा सभा चौक से अभिषेक आनंद झा ने वीआईपी चौक तक स्थानीय लोगों से अपने पक्ष में वोट देने का आग्रह किया.अभिषेक को ब्राह्मण और अन्य समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है जो की पूरा भाजपा समर्थक हैं.

 

देवघर वासी ने परिवर्तन का मन बना लिया है

 

अभिषेक झा ने बताया कि देवघरवासी इस बार परिवर्तन के मूड में है.लोग स्थानीय प्रत्याशी को वोट देने का मन बना लिया है.अभिषेक ने बताया कि उन्हें हर वर्ग और समाज का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है.सभी लोग मिलकर इस बार निशिकांत का बाजा बजाने के लिए तैयार है.

 

निशिकांत के अवैध संपत्ति पर स्थानीय लोग चलायेंगे बुलडोजर-अभिषेक

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिनोदानंद झा के प्रपौत्र अभिषेक झा पहली बार लोकसभा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.जब से चुनावी मैदान में उतरे है इनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे रहे है.आज रोड शो के दौरान अभिषेक ने निशिकांत दुबे पर यह आरोप लगाया है कि सांसद बुलडोजर चलवाने की बात कहते है.अभिषेक ने चुनौती दी है कि हिम्मत है तो निशिकांत किसी देवघर वासियों पर बुलडोजर चला कर दिखाए.अभिषेक ने कहा कि बुलडोजर जरूर चलेगा वो भी निशिकांत के अवैध संपत्ति पर.अभिषेक चुनावी मैदान में क्या गुल खिलाएंगे यह 4 जून को ही पता चल पाएगा,लेकिन पिछले 14 दिनों के चुनावी प्रचार प्रसार से सभी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है.

 

 

Read more on Newsbrief