Back

चक्रवर्ती तूफ़ान झारखंड में हुआ कमजोर, तापमान के साथ-साथ बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Brief By Newsbrief / 5:09 PM on 28 May 2024


रांची:बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान रेमन का असर पिछले तीन दिनों से झारखंड में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन मौसम विभाग की माने तो अब यह चक्रवर्ती तूफान अब झारखंड में कमजोर होने पड़ चुका है, जिसकी वजह से इसका असर अब झारखंड में कम हो गया है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति स्थिति देखी गई की रफ्तार से तेज हवाएं चली.वहीं राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री को पार चुका है.आज भी झारखंड के कुछ जिले में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है

 

आज अधिकांश जिलों में उमसवाली गर्मी से चढ़ेगा पारा

 

वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के पलामू चतरा और गढ़वा जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, वही वज्रपात की स्थिति देखी जाएगी.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, वहीं बात की जाए अधिकतम तापमान की तो बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आयेगी, वहीं हल्की बारिश की वजह से मौसम में उमस बढ़ेगी जिससे अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक तक पारा चढ़ने का अनुमान है यानी गर्मी से लोगों को आज राहत नहीं मिलेगी.

 

पढ़ें अपने जिलों का संभावित तापमान

 

वही आज राज्य के संभावित जिलों के तापमान की बात की जाए तो गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो है न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.वहीं कोड़रमा, चतरा, लातेहार, गढ़वा और पलामू अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, और पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सिल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया जा सकता है.

Read more on Newsbrief