Back

धुर्वा डैम में नहाने गए दो बच्चों की मौत, अभी तक शव बरामद नहीं।

Brief By Newsbrief / 12:17 AM on 12 May 2024


 

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में डूबने से दो छात्र की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर कुछ बच्चे धुर्वा डैम नहाने गए थे, इसी दौरान दो बच्चे डूब गए है. फिलाहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, और शव को बाहर निकालने में जुटी हुई है. छात्रों की पहचान बंटू और आलोक राज के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र धुर्वा सेक्टर 4 के निवासी बताए जा रहे है. खबर लिखे जाने तक दोनों बच्चों का शव बरामद नहीं हुआ है.

Read more on Newsbrief