Brief By Newsbrief / 7:36 PM on 06 May 2024
रांची: जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन माह बाद, पहली बार परिवार के समझ पहुंचे. इस दौरान पुलिस कस्टडी में हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. बता दें कि वे अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्रद्धा कर्म में भाग लेने के लिए नेमरा पहुंचे है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज कुछ शर्तों के साथ उन्हें बाहर निकाला गया है.
हेमंत सोरेन को देख गुरूजी के दौर की आई याद
बता दें कि हेमंत सोरेन को देख सब गुरूजी के दौरको याद करने लगे. हेमंत सोरेन की जो तस्वीर सामने आ रही है. उसमे हेमंत सोरेन बड़ी सफेद दाढ़ी, सफेद कुर्ता, गले में गमछा लिए नजर आए है. बताते चले कि आंदोलन से समय जब गुरूजी जेल गए थे तो गुरूजी की भी बिल्कुल इसी प्रकार दाढ़ी बड़ी हो गई थी. अब उसी राह पर हेमंत सोरेन अग्रसर बढ़ रहे है.
परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हेमंत सोरेन
नेमरा गांव में हेमंत सोरेन के पहुंचने पर झामुमो के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे है. साथ ही परिवार के सभी सदस्य मौजूद है. हेमंत इस दौरान अधिक समय परिवार के लोगों के साथ बिता रहे है. घर में हेमंत के साथ गुरूजी मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और अन्य सदस्य मौजूद है.
हेमंत सोरेन ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
यहां बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. ये याचिका उनके अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने डाली है. बीते दिनों हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हेमंत सोरेन के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए CJI के समक्ष मामले का उल्लेख किया. CJI ने कहा कि वह अनुरोध पर गौर करेंगे.