Back

झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली जारी,आज भी कै जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Brief By Newsbrief / 4:21 PM on 24 Apr 2024


रांची:मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया वहीं दोपहर के 3:00 के बाद कड़क धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया और शाम होते-होते उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब सताया वही झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में गर्मी का सितम देखा गया वहीं जिन जिलों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी हुई वहां थोड़ी बहुत लोगों को गर्मी से राहत मिली वही सबसे अधिकतम तापमान की बात की जाए तो बहरागोड़ा में 43.06डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया वही सबसे कम तापमान गोड्डा जिला का रहा जहां23.6 दर्ज किया गया

 

आज भी कई जिलों में होगी बूंदाबांदी

 

वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन डिप्रेशन की वजह से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वही आज भी कुछ जिलों में मौसम का हाल कल जैसा ही होगा यानी आज भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी तो तेज हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी पर मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात और हीट वेव से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है

 

आईएमडी ने वज्रपात और हीट वेव को लेकर किया अलर्ट

 

भाई आज के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उसमें पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां लोहरदगा और राजधानी रांची शामिल है हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिले की उम्मीद नहीं है क्योंकि यह बहुत ही हल्की बारिश होगी जिससे मौसम में कोई ज्यादा प्रभाव नहीं देखा जाएगा वहीं इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है

Read more on Newsbrief