Brief By Newsbrief / 11:18 PM on 10 Apr 2024
सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है. यह घटना घाटशिला अनुमंडल स्थित बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना पंचायत का बताया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा प्रखंड के कोकमारा गांव के पास कई मजदूर मिट्टी की खुदाई में काम कर रहे थे. इसी दौरान मिट्टी धंसने से कई मजदूर मिट्टी में दब गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया. इस दौरान तीम मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं चार की संख्या में मजदूर घायल हो गए है जिन्हे इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया है. हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.