Back

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, सरायकेला पुलिस ने 15 लाख के अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 10:56 PM on 01 Apr 2024


सरायकेला :सरायकेला खरसावां पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना पुलिस ने 3.20 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जब्त अफीम का बाजार मूल्य करीब 15 लाख आंका गया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर का नाम रोहन पातर बताया जाता है. जो कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी क्षेत्र के बाराहातू गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल और  मोबाइल फोन बरामद किया है.

 

 

15 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दलभंगा रोड से अफीम जैसा नशीला पदार्थ की तस्करी की जा रही है, इसका खुलासा करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा कॉपलोंग मोड़ के पास सड़क के दोनों तरफ सशस्त्र बल सहयोग से एंटी क्राइम चेकिंग लगाया. चेकिंग के दौरान एक य मोटरसाइकिल पर नजर आया. जिसपर दो और लोग  सवार थे. जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने  हाथ दिया, लेकिन  पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर भाग गया, लेकिन मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया.पूछताछ में उसने अपना नाम रोहन पातर बताया वहीं भागने वाले व्यक्ति का नाम दीपक मुंडा बताया.

 

पुलिस ने तस्कर के पास से मोटरसाईकिल और फोन भी किया बरामद

 

वहीं पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से 3.20 किलो अफीम जैसा नशीला पदार्थ मिला है.उक्त अफीम से संबंधित वैद्य कागजात की मांग की गई, लेकिन पकड़े गये व्यक्ति के पास कोई वैध कागजात नहीं थी,ना ही कोई संतोषजनक जवाब मिला. जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल जप्त कर लिया, वहीं  पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गठित टीम में कुचाई थाना प्रभारी यशवंत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक कुमुद राणा, आरक्षी जयराम हांसदा, अरविंद कुमार मेहता, जोहन कांडेबुरु, सुकुराम सोरेन एवं चालक शंभू नाथ चौरसिया शामिल थे.

 

 

Read more on Newsbrief