Brief By Newsbrief / 5:35 PM on 16 Mar 2024
रांची : झारखंड सरकार ने एक आईपीएस और चार डीएसपी का तबादला किया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है. आदेश के अनुसार रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडेय को जैप 10 होटवार रांची का कमांडेंट बनाया गया है. जबकि रांची ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल को रांची ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसी प्रकार डीएसपी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित बैजू उरांव को पलामू डीआइजी ऑफिस में पदस्थापित किया गया है. मुख्यालय डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को सिमडेगा डीएसपी बनाया गया. साहिबगंज डीएसपी के पद पर पदस्थापित बहामन टूटी को डीएसपी आईआरबी 9 गिरिडीह बनाया गया है. जबकि आईआरबी 9 डीएसपी के पद पर पदस्थापित किशोर तिर्की को डीएसपी साहेबगंज के पद पदस्थापित किया गया है.