Brief By Newsbrief / 10:34 PM on 13 Mar 2024
गुमला : गुमला से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि यह मामला डुमरी थाना क्षेत्र का है.
मेला से घर जाने के दौरान घटी घटना
मिली जानकारी के अनुसार मेला से घर वापस आने के दौरान घटना घटी है. वही पूरे मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है. पुलिस के पदाधिकारियो ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली तुरंत मामले पर करवाई करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. वही पीड़िता का मेडिकल जांच करवाकर आगे की करवाई की जा रही है.