Back

राजनीति संभावनाओं का खेल, इंडिया ब्लॉक यशवंत सिन्हा को हजारीबाग से चुनाव लड़ाने की कर रहा तैयारी

Brief By Newsbrief / 4:49 PM on 08 Mar 2024


धनबाद :बीजेपी ने पुत्र को चुनाव से किनारा किया तो इंडिया ब्लॉक ने पिता पर डोरे डालना शुरू कर दिया है.दरअसल बीजेपी ने 2014 में पिता को किनारे कर पुत्र को आगे किया था.लेकिन 2019 में पुत्र के 479548 वोटो से जीतने के बाद भी 2024 के लिए साइड कर दिया है.हजारीबाग लोकसभा सीट पर बीजेपी ने  विधायक मनीष जायसवाल का नाम तय कर दिया है .जयंत सिन्हा का टिकट कट गया है. जयंत सिन्हा का टिकट कटा है अथवा वह चुनावी राजनीति से अपने को किनारा कर लिया है, यह एक अलग विषय है .लेकिन 2014 में बीजेपी ने उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का टिकट काटकर बेटे जयंत सिन्हा को टिकट दिया था. उसके बाद से  यशवंत सिन्हा थोड़े अलग-अलग पड़ गए. लेकिन एक बार फिर चर्चा तेज हुई है कि इंडिया ब्लॉक यशवंत सिन्हा को हजारीबाग से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है.

 

 

 

यशवंत सिन्हा ने कहा कि गठबंधन से यदि नाम प्रस्तावित होगा तो वह इस दिशा में सोचेंगे

 

 

 

हालांकि पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर प्रदेश के कई नेता यशवंत सिन्हा से मिल चुके हैं. उनसे मिलने वाले लोगों  का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि यशवंत सिन्हा की ओर से इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. हालांकि सूत्र बताते हैं कि यशवंत सिन्हा ने कहा है कि गठबंधन की ओर से यदि नाम प्रस्तावित होगा तो वह इस दिशा में सोचेंगे. वैसे हजारीबाग लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में जाएगी अथवा लाल झंडे के पास जाएगी. इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है.

 

 

राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है

 

कयास लगाए जा रहे हैं चुनाव का वक्त है और राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. कौन कब किस दल में जाएगा, कहां से चुनाव लड़ेगा, पार्टी किसे टिकट देगी ,यह सब पक्के तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. बीजेपी ने विधायक मनीष जायसवाल को टिकट देकर सबको चौकाया भी है. झारखंड में बीजेपी ने कुल 11 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है. उसमें मनीष जायसवाल पहले विधायक हैं ,जिन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ने का पार्टी स्तर पर निर्णय लिया गया है.

 

 

 

Read more on Newsbrief