Back

जमशेदपुर पुलिस ने बिहार के गैंग का किया पर्दाफाश, आधार कार्ड के माध्यम से करता था ठगी

Brief By Newsbrief / 12:13 AM on 05 Mar 2024


जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कमलपुर थाना में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के माध्यम से ठगी करने वाले बिहार के एक गैंग का पर्दाफाश किया गया. इसमें पुलिस ने बिहार के नवादा के रहने वाले राजा कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. वहीं उसके पास से फर्जी क्लोण्ड 13 फिंगर प्रिन्ट, 11 आधार कार्ड का विवरण, व्यक्तियों का मोबाइल नंबर और 3460 रुपये भी बरामद किया है.

 

मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी ने बताया कि पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के कटिग चौक पर प्रज्ञा केंद्र चलाने वाले ने एइपीएस के माध्यम से ठगी करने की सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति फर्जी क्लोण्ड फिंगर प्रिन्ट के माध्यम से सुदुरवर्ती इलाके में घूम-घूम कर एइपीएस के माध्यम से ठगी कर रहा है. पुलिस द्वारा वादी को निर्देशित किया गया कि अगर वह व्यक्ति फिर से आये तो पुलिस को इसकी सूचना दी जाये. दूसरे ही दिन गिरफ्त अभियुक्त फिर से प्रज्ञा केंद्र पर ठगी करने आया. तभी स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके पकड़ लिया गया. वहीं उसने मास्टरमाइंड प्रवीण कुमार का नाम भी साझा किया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं छापामारी दल में पटमदा अंचल के पुलिस निरीक्षक कौशलेन्द्र कुमार, कमलपर थाना प्रभारी दीपक ठाकुर समेत अन्य जवान शामिल थे.

 

Read more on Newsbrief