Back

झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज , हजारीबाग जिले का पारा शून्य के नीचे,कोयलांचल में भी कड़ाके की ठंढ

Brief By Newsbrief / 6:13 PM on 17 Jan 2024


धनबाद: धनबाद कोयलांचल में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला सा दिख रहा है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. कोहरे का भी प्रभाव है. तापमान में कमी की वजह से हर दिन ठंढ बढ़ती जा रही है. लोग अब त्राहिमाम की स्थिति में आ गए हैं. मौसम विभाग  हर  दिन ठंढ बढ़ने की संभावना जता रहा है. धनबाद का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 5.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग ने अंदेशा जताया था कि बुधवार से मौसम में बदलाव होगा. आसमान में बादल छाएंगे. 18 तारीख को बारिश की संभावना जताई गई है. अगर बारिश हुई तो ठंढ और बढ़ जाएगी.पिछले एक हफ्ते से धनबाद कड़ाके की ठंढ झेल रहा है. ठंढ से बचने के हर उपाय बेकार हो जा रहे हैं. सुबह 8 बजे तक कुहासा छाया रहता है.

 

स्कूल के समय में भी किया गया बदलाव 

 

वैसे मंगलवार को उपायुक्त ने आदेश दिया कि स्कूल अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. इधर, हजारीबाग में भी ठंड का कोहराम जारी है .मंगलवार शाम मासीपीढ़ी में पारा माइनस में पहुंच गया. न्यूनतम तापमान- 0.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं  मकलुस्कीगंज में तापमान मंगलवार को 2 डिग्री रिकार्ड किया गया.

 

हजारीबाग जिले का पारा शून्य के नीचे

 

पिछले 5 साल में यह दूसरा मौका है.जब हजारीबाग जिले का पारा शून्य के नीचे पहुंचा है. इससे पहले 2019 में भी यहां पारा माइनस में चला गया था. एक तरह से कहा जा सकता है कि पूरा झारखंड ठंड से कराह रहा है. घर-घर में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. प्रशासन चौक चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जरूरत है लेकिन यह बहुत प्रभावी नहीं हो पा रहा है. तापमान लगातार गिर रहा है. अगर 18 जनवरी को बारिश हुई तो ठंड और बढ़ेगी.

 

 

 

Read more on Newsbrief