Back

कैमूर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सवा करोड़ रुपए मूल्य के शराब के साथ दो गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 6:04 PM on 09 Jan 2024


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना की पुलिस और एएलटीएफ टीम को शराब की छापेमारी के लिए मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात किया गया था.जो उत्तर प्रदेश की तरफ से आनेवाले वाहनों में शराब का जांच किया जा रहा था.इसी दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोका, तो चालक उतरकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल की टीम ने दौड़ाकर कर पकड़ लिया.

 

7 हजार लीटर शराब पानीपथ से लेकर सिल्लीगुड़ी तक जाना था

 

वहीं गिरफ्तार चालक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि 7 हजार लीटर शराब पानीपथ से लेकर सिल्लीगुड़ी तक जाना था.गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाडमेर जिला के वायुतु थाना क्षेत्र के वायुतू भीमजी गांव निवासी 27 वर्षीय धनराज के रुप में हुई है.

पुलिस ने भूसी के बोरा से 8 हजार लीटर अंग्रजी शराब बरामद किया गया

 

इसी क्रम में एक और ट्रक को रोक कर तलाशी ली गयी तो उसमे से भी भूसी के बोरा से 8 हजार लीटर अंग्रजी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार चालक हरियाणा के पानीपत जिला के आठमरला का निवासी 35 वर्षीय पुत्र कमल सोनी है. जिससे पुछताछ करने पर बताया कि करनाल से सिल्लीगुड़ी शराब लेकर जा रहा था.

 

15 हजार लीटर है जिसकी कीमत मार्केट में सवा करोड़ रुपए बताया जा रहा है

 

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है और शराब ट्रक को जब्त कर लिया है. जोकि शराब टोटल 15 हजार लीटर है जिसकी कीमत मार्केट में सवा करोड़ रुपए बताया जा रहा है. वहीं दोनों चालकों पर करवाई करते हुए न्यायीक हिरासत में भेजा जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

Read more on Newsbrief